खौलते दूध की कढ़ाही में गिरी 5 साल की बच्ची, 90% तक झुलसी; हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा/अफजल खान
जिले के तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। खौलते दूध की कढ़ाही में गिरने से बच्ची करीब 90 प्रतिशत तक जल गई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

