दरभंगा पुलिस केन्द्र में रैतिक परेड, एसएसपी ने परखा अनुशासन और फिटनेस
दरभंगा पुलिस केन्द्र में रैतिक परेड, एसएसपी ने परखा अनुशासन और फिटनेस
दरभंगा पुलिस केन्द्र में रैतिक परेड, एसएसपी ने परखा अनुशासन और फिटनेस
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
पुलिस केन्द्र लहेरियासराय (दरभंगा) में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिस बल की अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक दक्षता का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का जायजा लेते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस को सुदृढ़ करना है। इस दौरान जवानों को दौड़ और ड्रिल के माध्यम से फिटनेस बनाए रखने का अभ्यास कराया गया। साथ ही टर्नआउट चेक के तहत वर्दी की स्वच्छता, साज-सज्जा और अनुशासन की भी बारीकी से जांच की गई।
टोलीवार ड्रिल कराकर जवानों में एकरूपता और समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा पुलिस केन्द्र दरभंगा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को मानसिक, शारीरिक और आत्मविकास के लिए नियमित योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस केन्द्र की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा वाहनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई और रख-रखाव को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।