करोड़ों की लागत, साल भर की मियाद: बिरौल के कोनीघाट पुल के निर्माण पर उठे सवाल, दरारें खोल रही हैं भ्रष्टाचार की पोल
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
विकास की ‘लाइफलाइन’ कहे जाने वाले बिरौल के कोनीघाट पुल के निर्माण में गुणवत्ता की गंभीर अनदेखी का मामला सामने आया है। महज एक वर्ष पूर्व जनता को समर्पित किए गए इस पुल की हालत अभी से जर्जर होने लगी है, जिससे न केवल स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है, बल्कि विभाग की कार्यशैली पर भी उंगली उठ रही है।

