दरभंगा पुलिस की आई टी व्यवस्था पर सख्ती, SSP ने दिए रियल टाइम अपडेट के निर्देश
दरभंगा पुलिस की आई टी व्यवस्था पर सख्ती, SSP ने दिए रियल टाइम अपडेट के निर्देश
दरभंगा पुलिस की आई टी व्यवस्था पर सख्ती, SSP ने दिए रियल टाइम अपडेट के निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में पुलिस कार्यों को और अधिक पारदर्शी व तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय स्थित सभा कक्ष में सभी थानों के CCTNS प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में CCTNS सहित विभिन्न आईटी प्लेटफॉर्म पर कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्टेशन डायरी, प्राथमिकी (FIR) तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की एंट्री CCTNS पर वास्तविक समय (रियल टाइम) में सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर सूचना अद्यतन में देरी न हो। साथ ही, कांड से जुड़े सभी आवश्यक फोटो व वीडियो को ई-साक्ष्य ऐप पर नियमानुसार अपलोड करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पुराने मामलों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS में अपलोड करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा ई-समन, SCRB पोर्टल पर 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी व गिरफ्तारी मेमो अपलोड करने तथा आरोप पत्र/अंतिम प्रपत्र को भी समय पर सिस्टम में दर्ज करने को अनिवार्य बताया गया।
SSP ने CriMAC के माध्यम से जीरो FIR को अन्य राज्यों में भेजने की प्रक्रिया को और सक्रिय बनाने पर बल दिया। वहीं, गुमशुदा व्यक्तियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके फोटो व विवरण को CCTNS समेत अन्य संबंधित पोर्टलों पर तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त CriMAC/ICJS पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन कर आवश्यक सर्च करने तथा मिशन वात्सल्य पोर्टल पर गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित प्रविष्टियां समय पर करने को भी अनिवार्य बताया गया।
बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को आईटी सिस्टम के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपराध नियंत्रण और अनुसंधान को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया गया।