दरभंगा में हर सोमवार-शुक्रवार होगी जन सुनवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश, आरटीपीएस, राशन कार्ड और जनगणना कार्यों की समीक्षा; गैस एजेंसियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश
दरभंगा में हर सोमवार-शुक्रवार होगी जन सुनवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश, आरटीपीएस, राशन कार्ड और जनगणना कार्यों की समीक्षा; गैस एजेंसियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश
दरभंगा में हर सोमवार-शुक्रवार होगी जन सुनवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश,
आरटीपीएस, राशन कार्ड और जनगणना कार्यों की समीक्षा; गैस एजेंसियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, डीसीएलआर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जन सुनवाई आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में आरटीपीएस और राशन कार्ड से जुड़े लंबित आवेदनों पर विशेष चर्चा की गई। डीएम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी प्रखंडों में “सहयोग शिविर” आयोजित करने की तैयारी तेज करने को कहा गया।
जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे हो सकें।
इसके अलावा, डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को गैस एजेंसियों का निरीक्षण करने तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होम डिलीवरी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व और जन शिकायत से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
दरभंगा में पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत, 19 मई से 24 पंचायतों में लगेगा पहला चरण, डीएम कौशल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, अब हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होगा आयोजन
जन-सुनवाई बनी भरोसे की कड़ी, आयुक्त ने त्वरित निपटारे पर दिया जोर