दरभंगा में पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत, 19 मई से 24 पंचायतों में लगेगा पहला चरण, डीएम कौशल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, अब हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होगा आयोजन
दरभंगा में पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत, 19 मई से 24 पंचायतों में लगेगा पहला चरण, डीएम कौशल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, अब हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होगा आयोजन
दरभंगा में पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत, 19 मई से 24 पंचायतों में लगेगा पहला चरण,
डीएम कौशल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, अब हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होगा आयोजन
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दरभंगा जिला प्रशासन ने पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित करने की पहल की है। इसको लेकर सोमवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
डीएम ने बताया कि 19 मई 2026 को जिले के चयनित 24 पंचायतों में पहले चरण के तहत सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद हर महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि शिविर की तिथि से 30 दिन पहले ही आवेदन जमा करने की सुविधा शुरू कर दी गई है, ताकि समस्याओं का पूर्व तैयारी के साथ समाधान किया जा सके।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि प्रत्येक शिविर का संचालन वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में होगा और सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण किया जाएगा। बड़े प्रखंडों में बेहतर मॉनिटरिंग के लिए दो पंचायतों का चयन किया गया है। साथ ही एक एमआईएस पोर्टल भी विकसित किया जा रहा है, जिसमें सभी आवेदनों को अपलोड कर उनकी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
शिविर में जमाबंदी, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन, श्रम निबंधन, सामाजिक सुरक्षा, भूमि सुधार, पंचायती राज, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रत्येक आवेदन का निष्पादन एक माह के भीतर सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
यहां लगेंगे शिविर
19 मई को सिंहवाड़ा, जाले, हायाघाट, बिरौल, हनुमाननगर, बहादुरपुर, घनश्यामपुर, मनीगाछी, केवटी, तारडीह, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान, किरतपुर, सदर, बेनीपुर, अलीनगर और गौड़ाबौराम सहित विभिन्न प्रखंडों की 24 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
सुबह 10 बजे से शुरू होगा शिविर
सभी शिविर सुबह 10 बजे से निर्धारित स्थलों पर शुरू होंगे। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। वहीं थानाध्यक्षों को भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार
प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से गांव-गांव तक शिविर की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
डीएम की अपील
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में अधिक संख्या में भाग लें और अपनी समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासन से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
दरभंगा में गैस वितरण पर सख्ती: डीएम के निर्देश, मंगलवार को 22 हजार से अधिक सिलेंडर की आपूर्ति
दरभंगा में हर सोमवार-शुक्रवार होगी जन सुनवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश, आरटीपीएस, राशन कार्ड और जनगणना कार्यों की समीक्षा; गैस एजेंसियों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश