जन-सुनवाई से जनता को राहत देने की पहल, आयुक्त ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश
जन-सुनवाई से जनता को राहत देने की पहल, आयुक्त ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश
जन-सुनवाई से जनता को राहत देने की पहल, आयुक्त ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
“सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रमंडलीय सभागार में आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जन-सुनवाई प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की अहम कड़ी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने कक्ष में उपस्थित रहकर आम लोगों की शिकायतें सुनते हैं, ताकि समस्याओं का त्वरित निपटारा हो सके।
जन-सुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व, मनरेगा, अतिक्रमण समेत विभिन्न प्रकार के मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध व विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन-सुनवाई कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।