बिरौल पुलिस की कार्रवाई :कोठी चौक पर सघन वाहन चेकिंग, एक लाख से अधिक वसुल किया गया जुर्माना
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोठी चौक पर सोमवार को पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दर्जनों दोपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा।

