दरभंगा सिविल कोर्ट में “सितारा सप्ताह” का शुभारंभ, ट्रांसजेंडर अधिकारों पर जागरूकता का संकल्प

दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा/विधि संवाददाता

सिविल कोर्ट दरभंगा अन्तर्गत मध्यस्थता केन्द्र भवन में सोमवार को ट्रांंसजेण्डरों के कल्याणार्थ ” सितारा सप्ताह” आयोजित किया गया।

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में सिविलकोर्ट स्थित मध्यस्थता भवन में सोमवार को ” सितारा सप्ताह” का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जूनैद आलम,प्राधिकार का सचिव आरती कुमारी,मंगलामुखी राजनन्दिनी,चांदनी, गौड़ी आदि ने सामुहिक रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव आरती कुमारी ने सितारा सप्ताह के आयोजन के उदेश्य, ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों,उन्हें सामान्य नागरिकों की तरह मिलने वाली राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ,आदि विषयों पर प्रकाश डाला।सीजेएम जूनैद आलम ने ट्रांंसजेण्डरों के मौलिक अधिकार, समाज का उनके प्रति सामाजिक दायित्व, एवं राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रतिभा का सम्मान हो इसके लिए जन जागरूकता की आवश्यकता जताई।उन्होंने कहा कि कानून उनके हित और नागरिक अधिकारों का संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाये गये हैं।आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें भी मुख्यधारा से जुड़ने हेतू उत्प्रेरित किया जाय।कार्यक्रम में मौजूद अमिति विश्वविद्यालय पटना के अमिति लॉ स्कूल के सहायक प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में राष्ट्रीय स्तर पर न्यायपालिका और सरकार द्वारा ट्रांंसजेण्डरों के अधिकारों,सामाजिक समानता, और समान नागरिक अधिकारों के प्रति राज्य और देश स्तर पर कार्य हो रहे हैं।दरभंगा बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अमितेश कुमार ने कार्यक्रम में आये जिले के सभी थानाध्यक्षों को ट्रांंसजेण्डरों और उनके बच्चों के अधिकारो का संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।वहीं उपस्थित मंगलामुखियों को अपने नागरिक अधिकारों के साथ साथ दायित्वों का पालन करने तथा आम नागरिकों की तरह अपने बच्चों की प्रतिभा के विकास के लिए आगे आने की अपील किया।कार्यक्रम स्थल पर उनके स्वास्थ्य जांच,पहचान पत्र,आधार कार्ड आदि स वंचित मंगलामुखियों की समस्या के निदान के लिए शिविर आयोजित किया गया।यह आयोजन सोमवार 4 से 8 मई तक आयोजित की जायेगी।इस अवसर पर जिला के सभी थानाध्यक्ष ,मंगलामुखी मुन्नी, शालू,सोनी,सरिता, मोती,गौड़ी, चांदनी और राजनन्दिनी समेत अधिवक्ता और प्राधिकार कर्मी समेत अधिवक्ता अचलेन्द्र नाथ झा, अनिल कुमार मिश्र,सुधीर कुमार चौधरी, विष्णुकांत चौधरी आदि मौजूद थे।