मजदूरी कर लौट रही महिला के पैर में लगी गोली, अज्ञात अपराधी फरार ,दहशत में लोग। 

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान, दरभंगा।

इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ते ही जा रहा है, जो बिहार पुलिस के लिए एक चुनौती बनते जा रही है। सूत्रों के अनुसार कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के समैला पंचवटी चौक गोठानी मार्ग में इस्लामपुर टोला के निकट बीती रविवार की शाम मजदूरी कर घर जा रही एक महिला गोली लगने से घायल हो गई । घायल महिला की पहचान बरना पंचायत के वार्ड नंबर 4 के मैंठा गांव निवासी अशोक कुमार मांझी की पत्नी गीता देवी (40 वर्ष) के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला पचहरा पंचवटी चौक पर राज मिस्त्री के साथ दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती है। काम सम्पन्न होने के बाद एक परिचित युवक के बाइक से गीता अपने एक सहयोगी महिला के साथ शाम में घर मैंठा जा रही थी। इसी दौरान इस्लामपुर टोला से थोड़ी दूर आगे अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली गीता देवी के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गई। तत्काल घायल महिला को पंचवटी चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक उसे डीएमसीएच भेज दिया। डीएमसीएच में महिला का उपचार किया जा रहा है। इधर गोली चलाकर अपराधी भाग गए। अपराधी ने महिला पर गोली क्यों चलाई इसका खुलासा नहीं हुआ है। इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष ने कहा कि जानकारी में बात आई हे लेकिन अभी तक इस मामले में कोई आवेदन थाना में नहीं आया हे ।