घनश्यामपुर थाना की कार्रवाई: नशे के खिलाफ छापेमारी में चार नशेड़ी गिरफ्तार
घनश्यामपुर थाना की कार्रवाई: नशे के खिलाफ छापेमारी में चार नशेड़ी गिरफ्तार
घनश्यामपुर थाना की कार्रवाई: नशे के खिलाफ छापेमारी में चार नशेड़ी गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया/गौराबौराम
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घनश्यामपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में नशाखोरी पर रोक लगाना और सामाजिक माहौल को सुरक्षित बनाना है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में श्यामपुर (थाना अलीनगर) निवासी कैलाश कुमार राम (पिता- रामदेव राम), कहुवा जगदीशपुर (थाना बिरौल) निवासी प्रवीण पासवान (पिता- राजे पासवान), रसियारी (थाना घनश्यामपुर) निवासी गोविन्द झा (पिता- तृप्ति नारायण झा) तथा सरदारगंज (थाना दलसिंहसराय, जिला समस्तीपुर) निवासी मोहम्मद तौहीद (पिता- मोहम्मद क्यूम) शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को नशे की हालत में पकड़ा गया है। मेडिकल जांच के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।