बहादुरपुर बना चैंपियन, रूद्र सावित्री मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
बहादुरपुर बना चैंपियन, रूद्र सावित्री मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
संशोधित खबर:
बहादुरपुर बना चैंपियन, रूद्र सावित्री मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित रूद्र सावित्री मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता–2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। इस वर्ष प्रतियोगिता को प्रखंड स्तर से बढ़ाकर विधानसभा स्तर पर आयोजित किया गया, जिससे खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
फाइनल मुकाबले में बहादुरपुर ने हायाघाट को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हायाघाट की टीम ने 19.3 ओवर में 117 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष (25) और अनुराग (20) ने अहम योगदान दिया। बहादुरपुर के आमिर, भास्कर, मनीकांत, त्रिपुरारी और अंकित ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में बहादुरपुर की टीम ने 13.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। त्रिपुरारी (30), राहुल (29) और सरफराज (25) की शानदार पारियों की बदौलत टीम ने आसानी से जीत दर्ज की। हायाघाट के पंकज, अनुराग और तौफीक को एक-एक विकेट मिला।
त्रिपुरारी को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के साथ ‘बेस्ट बैट्समैन’ का खिताब दिया गया, जबकि भास्कर को ‘बेस्ट बॉलर’ चुना गया।
समापन समारोह में रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी और सहायक समाहर्ता कल्पना रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं, डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं। आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने खेलों को प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम बताया।
समारोह के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरी है।