पटना में 13 जून को होगा एक शाम बिहार के नाम अवार्ड ,2026 देशभर के उद्योगपतियों और कलाकारों का जुटेगा जमावड़ा।
पटना में 13 जून को होगा एक शाम बिहार के नाम अवार्ड ,2026 देशभर के उद्योगपतियों और कलाकारों का जुटेगा जमावड़ा।
पटना में 13 जून को होगा एक शाम बिहार के नाम अवार्ड
,2026 देशभर के उद्योगपतियों और कलाकारों का जुटेगा जमावड़ा।
दस्तक 7 मीडिया /गुड्डू राज
13 जून को RFM प्रोडक्शन हाउस द्वारा राजधानी पटना में “एक शाम बिहार के नाम-अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा, यह कार्यक्रम पटना के प्रतिष्ठित होटल पनाचे में आयोजित होगा, जिसकी जानकार प्रेस वार्ता के दौरान प्रेस क्लब दरभंगा में आयोजकों ने दी हे ।
प्रेस वार्ता में RFM प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर राहुल राज, मोहम्मद फैजान और मनोज भास्कर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेक इन इंडिया विजन को मजबूत करना, उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
उन्होंने बताया कि इस अवार्ड समारोह में शिक्षा, रियल एस्टेट, मीडिया, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड एंड कैफे, स्कूल-कॉलेज, खेल, कला-संस्कृति और फैशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिजनेसमैन और उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष बिहार के लोगों की विशेष मांग पर इस कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से चयनित प्रमुख उद्योगपति अपने अनुभव साझा करेंगे, वहीं छोटे शहरों से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाले उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें रीतु शिवपुरी, प्रीति झंगियानी,स्नेहा उल्लाल,अंजलि राघव, शाहबाज खान,मुश्ताक खान और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं।
RFM प्रोडक्शन हाउस का ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी सफल रहा है। इससे पहले आयोजित विभिन्न अवार्ड शो में देश-विदेश की कई चर्चित हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं, जिससे आयोजनों को विशेष पहचान मिली है। आयोजकों ने बताया कि इस मंच के माध्यम से न केवल उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा, बल्कि उनके कार्यों को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा, ताकि वे दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें और रोजगार के नए अवसर सृजित कर सकें।