नाबालिग लड़की का अपहरण मामला सुलझा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
नाबालिग लड़की का अपहरण मामला सुलझा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
नाबालिग लड़की का अपहरण मामला सुलझा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या-113/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026 को दर्ज इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 137(2) और 140(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 03 मई 2026 को अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया।
जांच में यह बात सामने आई कि किरण देवी (उम्र 20 वर्ष), जो बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबीलपुर गांव की निवासी है और वर्तमान में चुनाभट्ठी (विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र) में रह रही थी, नाबालिग लड़की को अपने साथ श्यामा मंदिर ले गई। इसके बाद उसने लड़की को बिरजु सहनी (उम्र 19 वर्ष) के साथ लुधियाना भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, अपहृता और बिरजु सहनी के बीच पहले से प्रेम संबंध था, जिसके कारण यह घटना सामने आई।
इस मामले में नामजद अभियुक्त किरण देवी और अप्राथमिकी अभियुक्त बिरजु सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।