दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक की सख्ती: लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, तीन थानों के अनुसंधानकर्ताओं संग समीक्षा बैठक

दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बहेड़ी थाना, बिरौल थाना एवं लहेरियासराय थाना के अनुसंधानकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिकायतकर्ताओं से प्राप्त आवेदनों एवं लंबित कांडों की स्थिति की समीक्षा करना रहा।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानावार पुराने एवं लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा इसके लिए समय-सीमा भी निर्धारित की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा बैठक में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। SSP ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध पर अंकुश लगाने तथा आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।