ऑपरेशन मुस्कान में मिली सफलता, दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
ऑपरेशन मुस्कान में मिली सफलता, दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
ऑपरेशन मुस्कान में मिली सफलता, दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंपा, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब और वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर आवश्यक सत्यापन के बाद उसे उसके असली मालिक को सुपुर्द किया। इस कार्रवाई से आम जनता में विश्वास बढ़ा है।
वहीं, वाजितपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ग्राम जातुका से 180 एमएल अंग्रेजी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमर कुमार शर्मा (पिता- छोटेलाल शर्मा, निवासी- मैना रहिका) तथा शराब के नशे में शुभकांत शर्मा (पिता- राजकुमार शर्मा, निवासी- जातुका) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
केवटी थाना क्षेत्र में कांड संख्या 285/25 के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद फैयाज (पिता- स्व. मोहम्मद मुजाहिद, निवासी- छतवन) के घर विधिवत इश्तिहार तामिला किया गया। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर दो वारंटियों रामानन्द यादव और त्रिलिकी यादव (दोनों निवासी- समेला)को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हायाघाट थाना पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए कांड संख्या 72/26 और 162/25 के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज कुमार चौधरी (निवासी- बड़ी मानोपुर) तथा अमित कुमार राय (निवासी- किशनपुर बैकुंठ, थाना वारिसनगर, जिला समस्तीपुर) शामिल हैं।