बहेड़ी RTPS केंद्र का निरीक्षण, सुविधाएं सुधारने के निर्देश
बहेड़ी RTPS केंद्र का निरीक्षण, सुविधाएं सुधारने के निर्देश
बहेड़ी RTPS केंद्र का निरीक्षण, सुविधाएं सुधारने के निर्देश
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. (RTPS) केंद्र का शनिवार को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं जिला आईटी प्रबंधक द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, सेवा वितरण व्यवस्था और आम नागरिकों को मिल रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने आर.टी.पी.एस. काउंटर की दीवारों पर आवश्यक सूचनाएं स्पष्ट और सुव्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। साथ ही, आम लोगों को सेवाओं की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए पोस्टर और बैनर लगाने पर जोर दिया गया।
केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि दूर-दराज से आने वाले आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। राशन कार्ड से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित आवेदनों का समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
सात निश्चय पार्ट-3: Ease of Living” के तहत अधिकारियों ने आवेदकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के अंत में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सेवा वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।