जनकल्याणकारी सह शिक्षा विकाश मंच अलीनगर ने मैट्रिक इंटर परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
जनकल्याणकारी सह शिक्षा विकाश मंच अलीनगर ने मैट्रिक इंटर परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
जनकल्याणकारी सह शिक्षा विकाश मंच अलीनगर ने मैट्रिक इंटर परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
दस्तक 7 मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सफलता प्राप्त करके ही रहते हैं,इनकी सभी जगह इज्जत होती है।उक्त बातें शनिवार को जन कल्याणकारी सह शिक्षा विकास मंच द्वारा उमवि अलीनगर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए अनुपम मुहिम की संस्थापक श्रीमती अनुपम झा ने कही।उन्होंने कहा बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह गई हैं। उन्होंने छात्राओं को सफलता का टिप्स देते हुए कहा कि अपने अधिकार को अच्छी तरह समझें और उपलब्ध अवसरों का सही से लाभ उठाएं बल्कि अवसर पैदा करने वाली भी बनें,खुद को मर्यादित और सुरक्षित रखें। स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने के लिए उन्होंने कई टिप्स दिया और छात्रााओं के बीच सेनेटरी पैड भी बांटी। सम्मान समारोह आयोजन के लिए मंच के संस्थापक सचिव एम.ए.सारिम एवं मंच परिवार की जमकर सराहना किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मसलेह उद्दीन ने कहा कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल 10 वीं एवं 12वीं वर्ग के उत्कृष्ट अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने निश्चित रूप से मेहनत किया है जिनके लिए यह अवसर मंच द्वारा उपलब्ध किया गया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार भी गंभीर है।जरूरी संरचना, शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था से लेकर छात्र-छात्राओं को विभिन्न तरीकों से प्रोत्साहित किया जा रहा है। एक बात सभी याद रखें कि सच्ची लगन और मेहनत के बल पर आगे सफलता के सारे दरवाजे आप स्वयं खोल सकते हैं। मंच के सचिव एम ए सारिम ने मंच संचालन के क्रम में कहा बच्चे समाज की प्रतिष्ठा और देश के भविष्य हैं। कहा कठिन मेहनत से आप उंचाईयों तक पहुंच कर कभी देश का नाम रौशन करेंगे तो कभी बड़ा से बड़ा जनहित व देशहित का काम अंजाम देंगे। आप में सारी संभावनाएं छुपी हैं,आप सही रास्ता पर चलते रहें उससे हरगिज नहीं भटकें,मंजिल मिल कर रहेगी। होनहार छात्र-छात्राओं को आर्थिक संकट कभी बाधक नहीं बने इसके लिए भी मंच सदैव अपना प्रयास जारी रखेगा।
मौके पर कुल 60 छात्र- छात्राओं को अतिथियों के हाथों से मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि श्रीमती झा को पाग चादर व अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस तथा शिक्षिका डॉ.मोनी को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। विद्यालय के एचएम देवआशिष,राष्ट्रीय जन कल्याण सोसाइटी ट्रस्ट के संस्थापक राजा राम साहू मीडिया कर्मी सुधानंदन झा एवं मनोज कुमार झा आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को छात्र नेता आसिफ आदिल, शिक्षिका मोनी कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक देव आशीष कुमार ने भी संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को जहां प्रेरित किया तथा मंच के कार्यों की सहाना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष निर्भय यादव,उपाध्यक्ष विजय कुमार देव,मनीष कुमार देव,अल्ताफ हैदर, संजीत कुमार यादव,रवि शंकर कुमार देव अभिजीत कुमार देव एवं सुबोध कुमार राम आदि प्रमुख हैं लोग मौजूद थे।
दरभंगा में जनगणना 2027 की शुरुआत, स्व-गणना में जिला तीसरे स्थान पर
दरभंगा में सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश, हेलमेट-सीटबेल्ट नियम का कड़ाई से पालन कराएं: सांसद दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 7–15 दिनों में मुआवजा देने का निर्देश, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज करने पर जोर