दरभंगा में यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती, एसएसपी ने दिए कई अहम निर्देश
दरभंगा में यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती, एसएसपी ने दिए कई अहम निर्देश
दरभंगा में यातायात व्यवस्था को लेकर सख्ती, एसएसपी ने दिए कई अहम निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा सभी थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसएसपी कार्यालय, दरभंगा में हुई, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान यातायात से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए एसएसपी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। लंबित वाहन चालान की नगद राशि को एक सप्ताह के भीतर जमा कर उसकी रसीद कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 के लंबित सड़क दुर्घटना कांडों को i-RAD एवं e-DAR पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट चिन्हित कर उनके सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सभी थानों को प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाकर चालान करने तथा उसकी रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
एसएसपी ने गश्ती और वाहन जांच के दौरान आम जनता के साथ शालीन एवं सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया। वहीं सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को नगद रहित उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया।