दरभंगा में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की हुई समीक्षा
दरभंगा में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की हुई समीक्षा
दरभंगा में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की हुई समीक्षा
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
महिला सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर (OSC), दरभंगा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के श्री नीतीश्वर कुमार द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि यहां पीड़ित महिलाओं को मनोसामाजिक परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सीय मदद, एफआईआर/डीआईआर दर्ज कराने में सहयोग, अल्पकालीन आश्रय तथा महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से सहायता प्रदान की जाती है।
अपर सचिव ने केंद्र में कार्यरत कर्मियों के दायित्वों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही मिशन शक्ति डैशबोर्ड पर दर्ज मामलों और उनके निष्पादन की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने मामलों के त्वरित निष्पादन और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में केंद्र के भवन, वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त राशि एवं उसके उपयोग, कर्मियों के मानदेय, अभिलेखों के संधारण, लंबित एवं निष्पादित मामलों की स्थिति, संचालन में आने वाली समस्याओं और वाहन की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के वरीय परामर्शी सुमित सौरव, आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक, केंद्र प्रशासक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में 3293.395 लीटर विदेशी शराब नष्ट, प्रशासन की सख्त कार्रवाई ,बीडीओ पूर्वी की मौजूदगी में दो कांडों में जब्त शराब का विधिवत विनिष्टिकरण
दरभंगा के कमतौल में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत, परिवार में मचा कोहराम , गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने जा रहे थे मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम