कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में 3293.395 लीटर विदेशी शराब नष्ट, प्रशासन की सख्त कार्रवाई ,बीडीओ पूर्वी की मौजूदगी में दो कांडों में जब्त शराब का विधिवत विनिष्टिकरण

दस्तक 7 मीडिया /कुशेश्वरस्थान
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त की गई भारी मात्रा में विदेशी शराब को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई कांड संख्या 297/25 एवं 23/26 से संबंधित है, जिनमें कुल 3293.395 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी।
शुक्रवार को आयोजित इस प्रक्रिया में कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई विधिवत तरीके से संपन्न कराई गई। निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में शराब को विनिष्ट किया गया।
इस दौरान थाना परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की मद्य निषेध नीति के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।