दरभंगा के कमतौल में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत, परिवार में मचा कोहराम , गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने जा रहे थे मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम
दरभंगा के कमतौल में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत, परिवार में मचा कोहराम , गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने जा रहे थे मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम
दरभंगा के कमतौल में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो की टक्कर से ससुर-दामाद की मौत, परिवार में मचा कोहराम ,
गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने जा रहे थे मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम
दस्तक 7 मीडिया /सिंहवाड़ा
जाले -कमतौल भरवाड़ा पथ पर गुरुवार की देर शाम स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राढ़ी पूर्वी पंचायत के कुम्हरौली निवासी राम भरोस प्रसाद और उनके दामाद सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर मखनपुर निवासी संतोष कुमार साह के रूप में की गई है।बताया जाता है कि संतोष कुमार साह के नए मकान में गृह प्रवेश के अवसर पर पूजा-पाठ और हनुमान आराधना का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने ससुर को कुम्हरौली से सनहपुर ले जा रहे थे। संतोष कुमार साह बाइक चला रहे थे जबकि उनके ससुर पीछे बैठे थे। और बाइक पर दोनों के बीच एक बोरा रखा था जिसमें पत्तल और गिलास थे। इसी दौरान खिरोई नदी के पश्चिम, इंटोखर पोखर और ब्रह्मपुर हाट के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक संतोष की नगर पंचायत भरवारा में कपड़ा की दुकान है।