शनिवार को 28 हजार से अधिक एलपीजी सिलेंडर वितरण का लक्ष्य, जिले में गैस की कोई कमी नहीं ,डीएम के निर्देश पर सख्त निगरानी, पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के आदेश

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। शनिवार (02 मई) को 28 हजार से अधिक गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को तय समय सीमा के भीतर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 01 मई को जिले की 75 गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 6,874 एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। इनमें दरभंगा सदर अनुमंडल में 4,672, बेनीपुर में 1,005 तथा बिरौल अनुमंडल में 1,197 सिलेंडर शामिल हैं।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) ने बताया कि वर्तमान में 13,661 सिलेंडर विभिन्न एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं। वहीं 02 मई के लिए दरभंगा सदर में 9,500, बेनीपुर में 1,000 और बिरौल में 1,197 सिलेंडर वितरण का लक्ष्य तय किया गया है।
उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने जानकारी दी कि विभागीय नियमों के अनुसार उपभोक्ताओं को 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी नियमित रूप से जारी है।
जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मुनाफाखोरी और जमाखोरी करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (फोन: 06272-245055) से संपर्क करने की अपील की गई है। अब तक प्राप्त 2023 शिकायतों में से अधिकांश का समाधान किया जा चुका है।