नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश,तिलकेश्वर थाना कांड संख्या 52/26 में पुलिस की कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया,कुशेश्वरस्थान।

तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 52/26 के एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत दर्ज मामले में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, काशिमपुर निवासी झटहु यादव (पिता स्वर्गीय रामशरण यादव) को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष केसरी नंदन कुमार राम ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।