राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से मुकदमों का होगा निपटारा :श्री शिव कुमार
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से मुकदमों का होगा निपटारा :श्री शिव कुमार
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से मुकदमों का होगा निपटारा :श्री शिव कुमार
विधि संवाददाता, बिरौल, दरभंगा।
आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार को लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति बिरौल श्री शिव कुमार ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से मुकदमों का निपटारा होगा। बैंक ऋण, टेलिफोन बकाया एवं ट्रैफिक चालान के मामलों में विशेष रियायत देने का प्रबंध किया जा रहा है। बिजली, माप तौल, लेबर, वन विभाग आदि के मामलों में भी पक्षकार कंपाउंडिंग फी जमा कर मामले को एक ही दिन में समाप्त करा सकते हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर ऋणधारकों को लोन माफी के लिए विशेष प्रबंध करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रयास करें कि लोक अदालत से कोई निराश होकर नहीं लौटे। यह आयोजन सभी की सुविधा के लिए होता है। त्वरित समाधान, सुलभ और किफायती न्याय प्रदान करने के लिए हीं लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। एसडीजेएम सह सचिव, अनुमंडल विधिक सेवा समिति श्री प्रभात ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर नोटिस तामीले की समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्षों को न्यायालय के साथ साथ विभिन्न विभागों के नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।