सीवान:मुफ्फसिल थाना हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, महिला की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीवान:मुफ्फसिल थाना हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, महिला की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीवान:मुफ्फसिल थाना हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, महिला की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दस्तक 7 मीडिया/ सीवान
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला मानकी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मनोज यादव, गौरीशंकर यादव, धर्मेंद्र यादव और विशाल यादव शामिल हैं, जो सभी बाघड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।
थाने से 200 मीटर पर 2220 लीटर शराब का ‘साम्राज्य’! मब्बी पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, दो दिन पहले मद्य निषेध टीम की छापेमारी में बड़ा खुलासा, क्या पुलिस की मिलीभगत से अब तक फल-फूल रहा था अवैध कारोबार
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते से मुकदमों का होगा निपटारा :श्री शिव कुमार