बिहार में कई महीनों से जारी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सरकार के आश्वासन के बाद बड़ा निर्णय
बिहार में कई महीनों से जारी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सरकार के आश्वासन के बाद बड़ा निर्णय
बिहार में कई महीनों से जारी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सरकार के आश्वासन के बाद बड़ा निर्णय
दस्तक 7 मीडिया /पटना
बिहार में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की चल रही हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ और राजस्व कर्मचारी संघ ने औपचारिक रूप से हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।
संघों ने कहा कि यह निर्णय आम जनता के हित और प्रशासनिक कार्यों में आ रही रुकावटों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
24 घंटे में कार्य पर वापसी
सभी अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटेंगे। 4 मई 2026 से राज्य के सभी राजस्व कार्यालयों में सामान्य रूप से कामकाज शुरू होने की संभावना है।
सकारात्मक बातचीत के बाद फैसला
हड़ताल समाप्त करने का निर्णय राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के प्रधान सचिव जय सिंह के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया। सरकार ने संघ की 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया है।
निलंबन वापस, सरकार का नरम रुख
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने हड़ताल के दौरान निलंबित 200 से अधिक राजस्व कर्मियों का निलंबन भी वापस ले लिया है। इसे संघ ने सकारात्मक कदम बताया है।
दो महीने का समय
संघ ने अपनी मांगों के समाधान के लिए सरकार को दो महीने का समय दिया है। यदि इस अवधि में मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो दोबारा आंदोलन किया जा सकता है।
आम जनता को राहत
हड़ताल समाप्त होने से अब दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र जैसे रुके हुए कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।