दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी, शराब और हथियार मामले में कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी, शराब और हथियार मामले में कई गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी, शराब और हथियार मामले में कई गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई करते हुए चोरी, शराब सेवन और अवैध हथियार रखने के मामलों में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली थाना की कार्रवाई
कोतवाली थाना क्षेत्र से अभियुक्त नितेश कुमार उर्फ जयकारा को चोरी की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
वाजितपुर थाना की कार्रवाई
शराब सेवन के आरोप में पुलिस ने
हीरा चौपाल,जलेश्वर चौपाल, शत्रुघन चौपाल, रंजन शर्मा उर्फ कपिल, ललन चौपाल को गिरफ्तार किया।
हायाघाट थाना की कार्रवाई
शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में
मुकेश साहनी,संजय साहनी को गिरफ्तार किया गया।
कुशेश्वरस्थान थाना की बड़ी सफलता
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने
गिरीश कुमार,संजीत कुमार मुखिया, सौरभ कुमार मुखिया को 01 देशी कट्टा, 01 गोली, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और 03 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
बिरौल थाना की कार्रवाई
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंट के तहत
तेजनारायण चौधरी अवधेश चौधरी, रामवृक्ष चौधरी, रमाकांत चौधरी, शंभू सिंह के घर इश्तिहार तामिला किया गया।
सोनकी थाना की कार्रवाई
NBW वारंट के तहत
विशुन मंडल,शंकर मंडल को गिरफ्तार किया गया।