विधायक अतिरेक कुमार का दो दिवसीय दौरा आज से, उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति की बैठकों में होंगे शामिल
विधायक अतिरेक कुमार का दो दिवसीय दौरा आज से, उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति की बैठकों में होंगे शामिल
विधायक अतिरेक कुमार का दो दिवसीय दौरा आज से, उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति की बैठकों में होंगे शामिल।
दस्तक7मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक अतिरेक कुमार आज यानी बुधवार से अपने क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्कूलों के विकास कार्यों की समीक्षा हेतु विभिन्न उच्च विद्यालयों में आयोजित प्रबंध समिति की बैठकों में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। विधायक के निजी सचिव युवराज ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विधायक जी का यह दौरा क्षेत्र की जनसमस्याओं को सुनने और शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से तय किया गया है।दौरे का मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार है। 1 अप्रैल बुधवार, को विधायक अतिरेक कुमार कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों का भ्रमण करेंगे। यहां वे विद्यालयों की प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेंगे और स्कूल की शैक्षणिक प्रगति व बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेंगे। 02 अप्रैल गुरुवार को दौरे के दूसरे दिन वे कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सभी उच्च विद्यालयों की प्रबंध समिति की बैठकों में उपस्थित रहेंगे। सचिव युवराज ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करना और छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित करना है। माननीय विधायक स्थानीय लोगों और स्कूल प्रशासन के साथ संवाद कर भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।