दरभंगा में गैस की कमी नहीं, शुक्रवार को 13 हजार से अधिक एलपीजी सिलेंडर का होगा वितरण
दरभंगा में गैस की कमी नहीं, शुक्रवार को 13 हजार से अधिक एलपीजी सिलेंडर का होगा वितरण
दरभंगा में गैस की कमी नहीं, शुक्रवार को 13 हजार से अधिक एलपीजी सिलेंडर का होगा वितरण
दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /
जिले में एलपीजी गैस को लेकर किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शुक्रवार (01 मई) को 13 हजार से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार को जिले की 75 गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 8,452 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसमें दरभंगा सदर अनुमंडल में 6,823, बेनीपुर में 533 और बिरौल अनुमंडल में 1,096 सिलेंडर शामिल हैं। वहीं, दिन के अंत तक विभिन्न एजेंसियों के गोदामों में 9,672 सिलेंडर शेष उपलब्ध रहे।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) ने जानकारी दी कि 01 मई के लिए वितरण का लक्ष्य तय कर दिया गया है। इसके तहत दरभंगा सदर अनुमंडल में 9,219, बेनीपुर में 1,010 और बिरौल में 3,693 सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।
उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थ एवं एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। विभागीय नियमों के तहत उपभोक्ताओं को नंबर लगाने के 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध करा दी जाती है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए कैटरिंग के जरिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भी आपूर्ति की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया है कि निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर संपर्क कर सकते हैं। अब तक प्राप्त 2,023 शिकायतों में से अधिकांश का समाधान किया जा चुका है
संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला नया कुलसचिव, डॉ. दिनेश झा ने संभाला पदभार
थाने से 200 मीटर पर 2220 लीटर शराब का ‘साम्राज्य’! मब्बी पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, दो दिन पहले मद्य निषेध टीम की छापेमारी में बड़ा खुलासा, क्या पुलिस की मिलीभगत से अब तक फल-फूल रहा था अवैध कारोबार