राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैंक अधिकारियों संग समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैंक अधिकारियों संग समीक्षा बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैंक अधिकारियों संग समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
दरभंगा समाहरणालय में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने की।
बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ ऋण संबंधी मामलों के अधिकाधिक निपटारे को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला जज ने बैंक अधिकारियों से ऋणधारकों को जारी नोटिस की स्थिति की जानकारी ली और लोक अदालत में दी जाने वाली विशेष छूट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण है, जहां वे अपने मामलों का सरल और त्वरित समाधान चाहते हैं।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बेनीपुर और बिरौल न्यायालय में ऐसे वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, जो ऋणधारकों को अधिकतम राहत दिलाने में सक्षम हों। साथ ही उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों को न्याय दिलाना है, जिसके लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर काम करना होगा।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, एलडीएम एवं विभिन्न बैंकों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जिला जज ने बाल गृह एवं पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित समिति की रिपोर्ट पर विचार करते हुए बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में समिति के सदस्य, चिकित्सा प्रभारी, प्रभारी एसडीपीओ सदर-2, एसडीसी एवं एडीसीपीयू के अधिकारी भी मौजूद रहे।