सनसनीखेज खुलासा:  पुलिस का एक से बढ़कर एक पुलिसिया कार्रवाई, मनिगाछी गाछी लूटकांड का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार , एक फरार

दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा 

मनिगाछी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के लगातार कार्रवाई से हड़कंप हे , एक तो शराब माफियाओं की उन्होंने कमर तोड़ी,वही लुट मामले में भी थानाध्यक्ष ने पर्दाफाश कर दिया हे। बता दे कि मनीगाछी थाना क्षेत्र में पिछले साल अगस्त में हुई टेम्पू व मोबाइल लूटकांड का आखिरकार मनिगाछी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तकनीकी अनुसंधान और विशेष टीम की कार्रवाई के बाद इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

 क्या था पूरा मामला?

01 अगस्त 2025 की देर रात करीब 1:40 बजे पीड़ित मो. गुलजार साह सकरी स्टेशन से निकले थे। रास्ते में बंधात पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर गोलीबारी की और टेम्पू, दो मोबाइल व करीब 30 हजार रुपये लूट लिए थे।

जांच में क्या हुआ खुलासा?

पुलिस ने पहले ही लूटी गई टेम्पू को मझौड़ा चौक से बरामद कर लिया था और उसे खरीदने वाले सोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंच नहीं हो पाई थी।

अब तकनीकी जांच के आधार पर बनी विशेष टीम ने आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटा गया एक मोबाइल भी बरामद हुआ।पूछताछ में अशोक यादव ने अपने साथियों के जो नाम बताए उसमें  विक्की यादव,कृष्णा कामती का नाम हे।अशोक ने खुलासा किया कि घटना के दौरान कृष्णा कामती ने ही गोली चलाई थी।

 दूसरी मोबाइल भी बरामद

अशोक की निशानदेही पर दूसरी लूटी गई मोबाइल विक्की यादव के घर से बरामद की गई। विक्की यादव पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद है।

 पैसे और टेम्पू का क्या हुआ?

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूटे गए करीब 30,000 रुपए और टेम्पू बेचने से मिले पैसे आपस में बांट लिए गए, टेम्पू को घनश्यामपुर के एक व्यक्ति को सस्ते दाम में बेच दिया गया

मनिगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने एक और वारदात का खुलासा किया हे ।पूछताछ में यह भी सामने आया कि इन आरोपियों ने अगस्त 2025 में ही नेहरा थाना क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति से मोबाइल और पैसे छीने थे।

 फरार आरोपी की तलाश जारी

मुख्य आरोपी कृष्णा कामती अब भी फरार है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, साध्वी कुमारी ,प्रमोद कुमार सिंह ,तकनीकी शाखा के रामबाबू सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे ।थानाध्यक्ष रंजीत का कहना हे कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।