बड़ी खबर , सिवान से सनसनी :सिवान में दिनदहाड़े फायरिंग: BJP के पूर्व MLC मनोज सिंह के बहनोई और भांजे को मारी गोली, भांजे की मौत

दस्तक 7 मीडिया/सिवान
नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह और उनके भांजे हर्ष सिंह को गोली लग गई।
इलाज के दौरान हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है ।
टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दो वाहनों की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि कार सवार बदमाशों ने गोलीबारी कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना बुधवार के शाम की हे।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया है।आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि
“सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।”दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।