दरभंगा में पुलिस का एक्शन: NBW वारंटी गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान में 52 लोग पकड़े गए
दरभंगा में पुलिस का एक्शन: NBW वारंटी गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान में 52 लोग पकड़े गए
दरभंगा में पुलिस का एक्शन: NBW वारंटी गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान में 52 लोग पकड़े गए
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और नशाखोरी पर लगाम कसने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत गंगा यादव (पिता- रामदेव यादव, निवासी- जगसो, थाना जमालपुर) को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई जमालपुर थाना पुलिस द्वारा की गई।
वहीं दूसरी ओर, नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 52 व्यक्तियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।
थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है
बहेड़ी थाना से 04, सिंहवाड़ा थाना से 04, सकतपुर थाना से 02, वाजितपुर थाना से 02, कोतवाली थाना से 02, रैयाम थाना से 02, फेकला थाना से 01, एपीएम थाना से 02, केवटी थाना से 04, सोनकी थाना से 04, मनीगाछी थाना से 08, हायाघाट थाना से 06, लहेरियासराय थाना से 06 एवं बहेड़ा थाना से 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
भागलपुर हत्याकांड: 12 घंटे में मुख्य आरोपी ढेर, मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी घायल,सुल्तानगंज नगर परिषद गोलीकांड का त्वरित खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बड़ी खबर , सिवान से सनसनी :सिवान में दिनदहाड़े फायरिंग: BJP के पूर्व MLC मनोज सिंह के बहनोई और भांजे को मारी गोली, भांजे की मौत