एलएनएमयू में मई के दूसरे सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे शामिल,राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान-परंपरा और डॉ. आंबेडकर के विचार’ पर दो दिवसीय आयोजन, तैयारी बैठक में बनी रणनीति

दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में मई के दूसरे सप्ताह में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। ‘भारतीय ज्ञान-परंपरा का अन्वेषण और डॉ. बी.आर. आंबेडकर के विचार’ विषय पर आयोजित यह सेमिनार विश्वविद्यालय के जुबिली हॉल में होगा।
इस प्रतिष्ठित सेमिनार में सैयद अता हसनैन (बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति) तथा मनोज सिन्हा (जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
सेमिनार की तैयारियों को लेकर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि कुलपति से दिशा-निर्देश प्राप्त कर जल्द ही कोर कमेटी, सलाहकार समिति, स्वागत समिति, भोजन एवं आवास समिति, मंच सज्जा एवं स्थल समिति, पहचान पत्र समिति तथा तकनीकी समिति का गठन किया जाएगा।
बैठक में सेमिनार के संयोजक डॉ. मनोज कुमार, आयोजन सचिव डॉ. उमाकांत पासवान, कोषाध्यक्ष डॉ. रघुवीर कुमार रंजन, संयुक्त सचिव डॉ. नीतू कुमारी सहित कई शिक्षकों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि सेमिनार में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद संसाधन पुरुष के रूप में भाग लेंगे। इनमें संजय श्रीवास्तव, काशीनाथ जैना, अरविन्द कुमार, सतीश कुमार, आर आर झा और जीतेन्द्र नारायण सहित अन्य विद्वान शामिल होंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह अंतरराष्ट्रीय सेमिनार न केवल अकादमिक विमर्श को नई दिशा देगा, बल्कि भारतीय ज्ञान-परंपरा और डॉ. आंबेडकर के विचारों पर वैश्विक स्तर पर सार्थक चर्चा का मंच भी प्रदान करेगा।
दरभंगा में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; गोदाम सील
दरभंगा में पेंशनधारियों के लिए विशेष अभियान, 93,800 का जीवन प्रमाणीकरण लंबित, 30 अप्रैल से 30 मई तक पंचायत-वार्ड स्तर पर लगेंगे शिविर, निःशुल्क होगी प्रक्रिया