दरभंगा में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; गोदाम सील
दरभंगा में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; गोदाम सील
दरभंगा में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; गोदाम सील
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 2220 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई है, जबकि इस धंधे में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मब्बी थाना क्षेत्र के गेहुमी ओवरब्रिज के पास एक गोदाम में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान गोदाम और एक पिक-अप वाहन से कुल 2220.600 लीटर शराब जब्त की गई। इसमें 1392.600 लीटर विदेशी शराब और 828 लीटर बीयर शामिल है। मौके पर ही गोदाम को सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए। सभी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
दिनदहाड़े गोलीकांड से दहला भागलपुर, नगर परिषद कार्यालय में ईओ की हत्या, सभापति जिंदगी और मौत से जूझ रहे ।
एलएनएमयू में मई के दूसरे सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे शामिल,राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान-परंपरा और डॉ. आंबेडकर के विचार’ पर दो दिवसीय आयोजन, तैयारी बैठक में बनी रणनीति