दिनदहाड़े गोलीकांड से दहला भागलपुर, नगर परिषद कार्यालय में ईओ की हत्या, सभापति जिंदगी और मौत से जूझ रहे ।
दिनदहाड़े गोलीकांड से दहला भागलपुर, नगर परिषद कार्यालय में ईओ की हत्या, सभापति जिंदगी और मौत से जूझ रहे ।
दिनदहाड़े गोलीकांड से दहला भागलपुर, नगर परिषद कार्यालय में ईओ की हत्या, सभापति जिंदगी और मौत से जूझ रहे ।
दस्तक 7 मीडिया/भागलपुर
शहर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और सनसनीखेज उदाहरण मंगलवार को सामने आया, जब सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में दिनदहाड़े घुसकर बदमाशों ने गोलीबारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 4:05 बजे तीन नकाबपोश अपराधी सीधे कार्यालय में दाखिल हुए और सभापति के चैंबर में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले के दौरान ईओ कृष्ण भूषण कुमार ने साहस दिखाते हुए हमलावरों का सामना किया, लेकिन अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हमले में सभापति राजकुमार गुड्डू को भी दो गोलियां लगीं—एक सिर में और दूसरी सीने में। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।घटना की पूरी वारदात कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मामले में शामिल तीन अपराधियों में से दो की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। वही सुबह सुबह खबर आ रही हे कि इस घटना में शामिल अपराधी को बीती रात पुलिस ने ढ़ेर कर दिया हे।
जमुई में SVU का बड़ा एक्शन: नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत दो रिश्वत लेते गिरफ्तार ,प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृति के नाम पर वसूली, 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचे गए अधिकारी
दरभंगा में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार; गोदाम सील