जमुई में SVU का बड़ा एक्शन: नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत दो रिश्वत लेते गिरफ्तार ,प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृति के नाम पर वसूली, 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचे गए अधिकारी
जमुई में SVU का बड़ा एक्शन: नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत दो रिश्वत लेते गिरफ्तार ,प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृति के नाम पर वसूली, 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचे गए अधिकारी
संशोधित खबर, विस्तार से
जमुई में SVU का बड़ा एक्शन: नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत दो रिश्वत लेते गिरफ्तार ,प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृति के नाम पर वसूली, 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचे गए अधिकारी
दस्तक 7मीडिया /जमुई/पटना
जमुई जिले के सिकन्दरा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्छतासाथी सोनू कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 28 अप्रैल 2026 को की गई।
मामले की शुरुआत तब हुई जब सिकन्दरा के निवासी राजेश कुमार मिश्रा ने SVU में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति के लिए आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये से अधिक की रिश्वत मांगी जा रही थी।
SVU द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि 50 हजार रुपये दिए बिना आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इसके बाद SVU की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को नगर पंचायत कार्यालय से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि सिकन्दरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03 में लगभग 60 लोगों ने आवास योजना के लिए आवेदन किया था। आरोपियों द्वारा प्रति आवेदक 2500 रुपये की अवैध वसूली की योजना बनाई गई थी। पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते ही टीम ने उन्हें दबोच लिया।
इस मामले में SVU थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2)(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।