दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मोबाइल बरामद, वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार तामिला
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मोबाइल बरामद, वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार तामिला
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मोबाइल बरामद, वारंटी गिरफ्तार, इश्तिहार तामिला
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के तहत चोरी के मामलों का खुलासा, वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार तामिला किया गया।
बिरौल थाना क्षेत्र में आदर्श मोबाइल दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए 09 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में अभियुक्त विपिन राम को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है।
वहीं, न्यायालय के आदेश पर वाजितपुर थाना क्षेत्र के माउबेहट गांव निवासी हरेकांत झा तथा केवटी थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी मो. बब्लू के घर पर विधिवत इश्तिहार तामिला किया गया।
मनिगाछी थाना पुलिस ने मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दर्ज कांड संख्या 70/26 में कार्रवाई करते हुए सुमित कामती को बघात चौक से गिरफ्तार किया। इसी तरह हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम गांव में चार अभियुक्तों अमन झा, सुमन झा, विक्रम झा और मानव झा के घरों पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार चिपकाया गया।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को बरामद कर सत्यापन के बाद उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया।
तिलकेश्वर थाना पुलिस ने कांड संख्या 45/26 में अभियुक्त निरंजन कुमार राय उर्फ बुल्लू राय को गिरफ्तार किया है। वहीं, जमालपुर थाना क्षेत्र में NBW वारंट के तहत मो. सुल्तान, मो. फारूख और मो. गोन्ना फारूख को गिरफ्तार किया गया।
गायघाट में भीषण सड़क हादसा :मजदूर की मौत पर ग्रामीणों ने किया एन एच 27 सड़क जाम,गायघाट प्रशासन की मशक्कत के बाद यातायात बहाल,मुआवजे की मांग पर भड़के ग्रामीण
जमीन विवाद और सौतन के कलह में खौफनाक अंत, शिक्षक पति ने बाल्टी के पानी में डुबोकर की पहली पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा