भागवत कथा भारतीय संस्कृति की आत्मा, समाज को देती है नई दिशा- शाहनवाज हुसैन
भागवत कथा भारतीय संस्कृति की आत्मा, समाज को देती है नई दिशा- शाहनवाज हुसैन
भागवत कथा भारतीय संस्कृति की आत्मा, समाज को देती है नई दिशा– शाहनवाज हुसैन
दस्तक 7 मिडिया उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
सुपौल बाजार स्थित सद्गुरु कबीर विद्यापीठ के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही आयोजन समिति और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने व्यासपीठ का विधिवत पूजन कर आर्शीवाद लिया और कथा श्रवण किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा,श्रीमद्भागवत कथा हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह न केवल मन को असीम शांति प्रदान करती है, बल्कि समाज को सही दिशा भी दिखाती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता की भावना सुदृढ़ होती है।
नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री विनय कृष्ण व्यास जी ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। तीसरे दिन की कथा के मुख्य आकर्षण रहे, कपिल देव अवतार, भगवान कपिल के जन्म की कथा। सांख्य योग उपदेश, माता देवहूति को भगवान कपिल द्वारा दिए गए सांख्य योग के गूढ़ रहस्यों का वर्णन। नन्हे बालक ध्रुव की कठिन तपस्या और भगवान की प्राप्ति का प्रेरणादायक वृत्तांत।
भाजपा जिला पूर्वी संयोजक सह मुख्य आयोजक कृष्ण मोहन महतों ने जानकारी देते हुए बताया कि
कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक जारी है। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन मनमोहक रासलीला का मंचन किया जा रहा है।
आगामी 2 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति, हवन और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस भक्तिमय अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान, जिला मंत्री प्रदीप प्रधान, रेणु महतों, राजा बाबू महतो, रामबिलास भारती सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा पंडाल ‘जय श्री राधे’ और ‘हरे कृष्ण हरे राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
खाद्यान्न उठाव में देरी पर डीएम सख्त, समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश
गायघाट में भीषण सड़क हादसा :मजदूर की मौत पर ग्रामीणों ने किया एन एच 27 सड़क जाम,गायघाट प्रशासन की मशक्कत के बाद यातायात बहाल,मुआवजे की मांग पर भड़के ग्रामीण