दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी मामले का खुलासा, 4 गिरफ्तार,तीन नाबालिग, 9 मोबाइल बरामद,
दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी मामले का खुलासा, 4 गिरफ्तार,तीन नाबालिग, 9 मोबाइल बरामद,
दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी मामले का खुलासा, 4 गिरफ्तार,तीन नाबालिग, 9 मोबाइल बरामद,
दस्तक 7 मिडिया बिरौल, दरभंगा।
स्थानीय पुलिस ने ‘आदर्श मोबाइल दुकान’ में हुई बड़ी चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए कुल 9 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14-15 अप्रैल 2026 की रात सुपौल बाजार शहीद भगत सिंह चौक स्थित आदर्श मोबाइल दुकान से 10 मोबाइल फोन और ₹1.60 लाख (एक लाख साठ हजार) की चोरी हुई थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही थी।
तकनीकी अनुसंधान, मानवीय सूचना संकलन और घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया, जिसकी निशानदेही पर छापेमारी कर अन्य दो नाबालिगों को पकड़ा गया और उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा कुशेश्वरस्थान के रामपुर राउत निवासी
विपिन राय (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से चोरी का एक मोबाईल बरामद किया गया। थानाध्यक्ष चंद्र मणी के अनुसार इस मामले में कुल 09 मोबाइल बरामद किए गए हैं। दुकान से रुपये चोरी करने की बात से गिरफ्तार नाबालिग चोर ने इंकार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश के आलोक में छापामारी दल गठित किया गया। जिसका नेतृत्व पुनि पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन कर रहे थे। गठित टीम में एस आई शशि भुषण रजक, पीएसआई शैलेश कुमार,पीएस आई राहुल कुमार, पीएस आई आभा कुमारी सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे। इस मामले में अनुसंधान आगे भी जारी है।
नगर पंचायत सिकन्दरा के कार्यपालक पदाधिकारी ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रति फाइल ₹2500 की मांग, विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई
खाद्यान्न उठाव में देरी पर डीएम सख्त, समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश