नगर पंचायत सिकन्दरा के कार्यपालक पदाधिकारी ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रति फाइल ₹2500 की मांग, विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई

दस्तक 7 मीडिया/पटना/जमुई
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई, पटना ने जमुई जिले के नगर पंचायत सिकन्दरा के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्छतासाथी सोनू कुमार को ₹50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई राजेश कुमार मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों द्वारा प्रति फाइल ₹2500 की दर से कुल ₹1,62,500 रिश्वत की मांग की जा रही थी। साथ ही, रिश्वत नहीं देने पर लाभ से वंचित करने और फाइल रोकने की धमकी भी दी जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष निगरानी इकाई ने प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। दोनों को बुधवार को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।