मुंबई से घर लौट रहा युवक रास्ते से लापता,उसका संपर्क परिवार से टुटा,अनहोनी की आशंका
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
मुंबई से अपने गांव लौट रहा एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है।लापता युवक संतोष झा,पिता अमर झा का पुत्र है। परिजनों के अनुसार, संतोष 19 अप्रैल 2026 को मुंबई से अपने पैतृक गांव रूपनगर, थाना बिरौल, जिला दरभंगा के लिए निकला था। सफर शुरू होने के बाद से ही उसका संपर्क परिवार से टूट गया। 27 अप्रैल तक वह घर नहीं पहुंचा है। परिजनों ने बताया कि संतोष का मोबाइल नंबर 7718016958 लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने मुंबई के संबंधित थाने में भी इस बात की सूचना दे दी है।

