वरीय पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक, अभियोजन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक, अभियोजन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक, अभियोजन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) दरभंगा की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक, सभी कोर्ट नायब एवं अभियोजन शाखा से जुड़े पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। SSP ने निर्देश दिया कि न्यायालय द्वारा मांगी जाने वाली कांड दैनिकी, जख्म प्रतिवेदन सहित सभी आवश्यक प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, कांड के अनुसंधान में की गई प्रत्येक कार्रवाई का विवरण कांड दैनिकी में अद्यतन रूप से दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा, कुर्की से संबंधित मामलों में कुर्क किए जाने वाले सामानों को सही ढंग से चिन्हित कर उसका प्रतिवेदन तैयार कर न्यायालय में जमा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में न्यायालयी प्रक्रियाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
SSP ने स्पष्ट किया कि अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।