डीएम कौशल कुमार की जनसुनवाई में गूंजे जनसमस्याओं के स्वर, कई मामलों का मौके पर समाधान
डीएम कौशल कुमार की जनसुनवाई में गूंजे जनसमस्याओं के स्वर, कई मामलों का मौके पर समाधान
डीएम कौशल कुमार की जनसुनवाई में गूंजे जनसमस्याओं के स्वर, कई मामलों का मौके पर समाधान
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3: सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनके सुझावों पर चर्चा की गई। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, पहुंच पथ, अतिक्रमण, बिजली आपूर्ति, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग समस्याओं का समाधान पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।