09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, दरभंगा में तेज हुई तैयारी
09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, दरभंगा में तेज हुई तैयारी
09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, दरभंगा में तेज हुई तैयारी
दस्तक 7मीडिया/ दरभंगा
आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा ने पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।
बैठक में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत छोटे-छोटे मुकदमों के त्वरित और आपसी समझौते के माध्यम से निपटारे का एक प्रभावी मंच है। इससे जटिल न्यायिक प्रक्रियाओं से हटकर पक्षकारों को सरल और शीघ्र न्याय प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि इस माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का समाधान एक ही दिन में संभव हो जाता है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी से मुक्ति मिलती है। हालांकि, आम लोगों तक इसकी सही जानकारी नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में पंचायत स्तर पर जागरूकता फैलाने में ग्राम कचहरी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम कचहरी में लंबित मामलों के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित वादों के निष्पादन के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए और लोक अदालत के लाभों के बारे में विस्तार से बताया जाए।
इसके अलावा, क्लेम केस के निपटारे को लेकर भी समीक्षा की गई। अधिवक्ताओं से बीमा कंपनियों और पक्षकारों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कराने का आह्वान किया गया, जिससे दोनों पक्षों को लाभ मिल सके।
बैठक में दावा न्यायाधिकरण के अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी भी उपस्थित थीं।
हत्या कर शव जला देने के मामले में अशोक लालदेव की जमानत याचिका खारिज
दरभंगा ITI में 29 अप्रैल को प्लेसमेंट ड्राइव, HPL कंपनी करेगी भर्ती ,इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के अभ्यर्थियों को मौका, ₹15 हजार वेतन के साथ अन्य लाभ