दरभंगा ITI में 29 अप्रैल को प्लेसमेंट ड्राइव, HPL कंपनी करेगी भर्ती ,इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के अभ्यर्थियों को मौका, ₹15 हजार वेतन के साथ अन्य लाभ 

दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा 

समाहरणालय स्थित जिला जन सम्पर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), दरभंगा परिसर में 29 अप्रैल 2026 को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया HPL Electric & Power Ltd. द्वारा ‘स्मार्ट एनर्जी मीटर डिप्लॉयमेंट प्रोजेक्ट’ के तहत आयोजित की जा रही है।

प्राचार्य ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में ITI पास अभ्यर्थियों (इलेक्ट्रिशियन/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड) को रोजगार का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दरभंगा एवं लहेरियासराय शहरी क्षेत्र में की जाएगी।

अभ्यर्थियों को ₹15,000 प्रतिमाह (इन हैंड) वेतन के साथ अन्य वैधानिक लाभ एवं मासिक लक्ष्य के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

प्लेसमेंट ड्राइव 29 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, राजकीय ITI, दरभंगा में आयोजित होगी।इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में ITI पास होना, न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना तथा स्वयं की मोटरसाइकिल और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए राजकीय ITI, दरभंगा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।