दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जोर, विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जोर, विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जोर, विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में महिनाम पंचायत भवन में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता अभय कुमार कांति ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नालसा द्वारा विशेष योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके पुनर्वास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र बनवाने की अपील की, ताकि उन्हें आवश्यक उपकरण और कौशल विकास से जुड़ी सुविधाएं मिल सकें।
पैनल अधिवक्ता रविन्द्र कुमार चौधरी ने आगामी 09 मई को बेनीपुर न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मामलों को आपसी सहमति से सुलझाना बेहतर विकल्प है। साथ ही बैंक ऋण, टेलीफोन, बिजली एवं माप-तौल से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत का लाभ उठाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध, नशामुक्ति अभियान, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण योजनाएं एवं वीर परिवार सहायता योजना जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।इस मौके पर प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, सरपंच प्रतिनिधि अब्दुल कुद्दूस, पीएलवी प्रदीप पासवान, अर्जुन राम, विपिन दास, गौड़ी महतो, कैलाश राम, रामसिया महतो, बिकन राय, सबिला खातून सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दरभंगा में एलपीजी की कोई कमी नहीं, 27 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य तय,औचक निरीक्षण में एजेंसियों को सख्त निर्देश, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
सुपौल बाजार में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शंखनाद, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब