दरभंगा में एलपीजी की कोई कमी नहीं, 27 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य तय,औचक निरीक्षण में एजेंसियों को सख्त निर्देश, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय

दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार (27 अप्रैल) को 27 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लेकर वरीय अधिकारियों ने विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को जिले की 75 गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 9,155 एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। इसमें दरभंगा सदर अनुमंडल में 6,911, बेनीपुर में 887 और बिरौल अनुमंडल में 1,357 सिलेंडर शामिल हैं। वहीं, एजेंसियों के गोदामों में अभी भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सदर अनुमंडल में 7,170, बेनीपुर में 1,288 और बिरौल में 3,592 सिलेंडर शेष हैं। इस प्रकार जिले में कुल 11,980 सिलेंडर उपलब्ध हैं।
प्रशासन ने 27 अप्रैल के लिए वितरण लक्ष्य भी तय कर दिया है। इसके तहत सदर अनुमंडल में 18,790, बेनीपुर में 3,524 और बिरौल में 5,125 सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की योजना है।
उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नंबर लगाने के 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के जरिए गैस उपलब्ध कराई जा रही है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए कमर्शियल सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के बाद बुकिंग कराने पर उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।