5 घंटे में पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक वारंटी भी धराया
5 घंटे में पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक वारंटी भी धराया
5 घंटे में पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक वारंटी भी धराया
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक मामले में महज पांच घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को भी दबोच लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सनकन्हैई गांव निवासी मो.अरमान आलम ने शनिवार को मारपीट की घटना को लेकर पांच लोगों के खिलाफ घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और देर रात छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनकन्हैई गांव निवासी लाल मोहम्मद के पुत्र मो.तोकिर आलम, तनवीर आलम और तोसिफ आलम के रूप में की गई है। पुलिस ने इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी स्व. बबलू सहनी के पुत्र चंद्र साहनी को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि वह लंबे समय से पुलिस से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक वारंटी को भी पकड़ा गया है। सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
शादी के छह माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेम विवाह के बाद ससुराल में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस।
दरभंगा में एलपीजी की कोई कमी नहीं, 27 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य तय,औचक निरीक्षण में एजेंसियों को सख्त निर्देश, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय